---Advertisement---

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जिले के तीन शिक्षकों को ‘ FLN नवाजतन वारियर्स ’ से किया सम्मानित

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2702981

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता घरघोड़ा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत रायगढ़ जिले के तीन शिक्षकों को ‘FLN नवाजतन वारियर्स’ सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान प्रदेश के शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव के करकमलों से प्रदान किया गया।यह गरिमामयी सम्मान समारोह दुर्ग जिले के खालसा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेशभर से चयनित शिक्षकों को आमंत्रित कर उनके नवाचारों और उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई।

सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में— श्रीमती सरिता गुप्ता (शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कंचनपुर, विकासखंड घरघोड़ा)**श्रीमती साधना राठिया (शासकीय प्राथमिक शाला टेंडा नवापारा)**श्रीमती गीता जायसवाल (शासकीय प्राथमिक शाला तेलीकोट, खरसिया)*शामिल हैं।इन सभी शिक्षकों को प्रारंभिक साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN – Foundational Literacy and Numeracy) के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के प्रयोग तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

2702995

कार्यक्रम के दौरान शिक्षामंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “बच्चों की मजबूत नींव ही देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। ऐसे समर्पित शिक्षक ही शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं।” उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य शिक्षकों को भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।इस उपलब्धि से रायगढ़ जिले को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान मिली है। जिले में किए जा रहे शैक्षिक नवाचारों को प्रदेश स्तर पर सराहा जा रहा है, जिससे अन्य शिक्षकों का भी मनोबल बढ़ा है।जिले के शिक्षा विभाग, सहकर्मी शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सम्मानित शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। FLN नवाजतन वारियर्स’ सम्मान न केवल शिक्षकों की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह रायगढ़ जिले की शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और नवाचार की पहचान भी बनकर उभरा है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment