---Advertisement---

लड़की से छेड़खानी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

पुसौर पुलिस ने स्थानीय युवती से छेड़खानी के मामले में फरार आरोपी अरविंद चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने 3 दिसंबर 2024 को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसे घर में अकेला पाकर शारीरिक दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया। युवती के मुताबिक, घटना 3 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे हुई। जब उसके माता-पिता काम पर गए थे और वह घर में अकेली थी, उसी दौरान अरविंद चौहान घर आया और पानी मांगा। मना करने पर आरोपी ने जबरन युवती के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया। युवती ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और घर से बाहर भाग गई। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी भाग निकला। युवती के आवेदन पर पुसौर थाने में अप.क्र. 289/2024, धारा 331(3), 74 बीएनएस मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार था। थाना प्रभारी टीआई रोहित बंजारे और उनकी टीम ने छापेमारी कर आरोपी अरविंद चौहान (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसे गिरफ्तार कर विधिवत रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment