---Advertisement---

युवक को पीटकर जिंदा जलाया .. एक आरोपी गिरफ्तार .. फरार कि तलाश जारी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2194047

खबर खुलेआम

हत्या कांड का बड़ा खुलासा – खरसिया पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई सनसनीखेज हत्या

रायगढ़, 21 फरवरी।एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में खरसिया पुलिस ने मौहापाली में हुए युवक शिव प्रसाद पटेल हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसका साथी अब भी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

16 फरवरी की रात चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया था। देर रात वह घर से निकला और कुछ ही समय बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल और जली अवस्था में मिला। शरीर पर मारपीट और आग से जलने के गहरे निशान थे। परिजन उसे तत्काल खरसिया अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया। उपचार के दौरान 17 फरवरी को उसकी मौत हो गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में मृतक को निलेश डेंजारे उर्फ निले और कृष्णा सोनवानी उर्फ गंगाराम के साथ आखिरी बार देखा गया।प्रभात पटेल के सुपरविजन और निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी निलेश डेंजारे को रायगढ़ से हिरासत में लिया। पूछताछ में निलेश ने बताया कि घटना की रात तीनों साथ बैठकर खाना-पीना कर रहे थे। इसी दौरान मृतक द्वारा आरोपी के पिता की मौत पर की गई टिप्पणी से विवाद भड़क गया। गुस्से में आकर दोनों आरोपियों ने शिव प्रसाद पटेल को हाथ-मुक्कों और ईंट से बेरहमी से पीटा और फिर आग लगा दी। वारदात के बाद निलेश अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गया, जबकि कृष्णा सोनवानी मृतक की बाइक लेकर भाग निकला।पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त ईंट, खून से सने कपड़े, मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने वारदात के बाद घायल युवक का वीडियो भी बनाया था।खरसिया पुलिस ने आरोपी निलेश डेंजारे (25 वर्ष) निवासी मौहापाली चौक को अपराध क्रमांक 66/2026, धारा 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि,”हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment