---Advertisement---

अवैध संबंधों की कीमत मौत – दोस्त निकला दोस्त का कातिल

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Desk khabar khuleaam

जामगांव रेल्वे ट्रैक पर मिले युवक के शव मामले में अवैध संबंध के कारण हत्या का खुलासा, साथी ड्रायवर ने ही की थी हत्या, आरोपी गिरफ़तार

रायगढ़ – जामगांव रेलवे ट्रैक पर 12 मार्च की सुबह मिली अज्ञात युवक की लाश के सनसनीखेज मामले का चक्रधरनगर पुलिस ने पुलिस ने 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि अवैध संबंधों के कारण युवक की हुई हत्या थी। मृतक जितेंद्र सिंह की हत्या उसके ही साथी ट्रक चालक सुरेश सिंह और उसके सहयोगी ने मिलकर की थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरेश सिंह को शक था कि जितेंद्र का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी रंजिश में उसने अपने साथी के साथ मिलकर जितेंद्र को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। 11 मार्च की रात जब जितेंद्र अपना ट्रेलर एसपी प्लांट के पास खड़ा कर रहा था, तब आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर जामगांव रेलवे ट्रैक के पास बुलाया और घटनास्थल पर सभी ने मिलकर शराब पी इसी दौरान पहले से तय योजना के तहत सुरेश और उसके साथी ने जितेंद्र पर हमला कर दिया। हाथ-मुक्कों से मारपीट के बाद आरोपियों ने नुकीले हथियार से उसके सिर और गले पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

हत्या के बाद सुरेश ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही थाने जाकर लाश मिलने की रिपोर्ट लिखवाई। लेकिन चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में अपराध क्रमांक 101/2025 धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस का अपराध दर्ज करकी गहराई से जांच शुरू की।

साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम की मदद से जुटाए गए सबूतों ने सुरेश की साजिश का पर्दाफाश कर दिया। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सुरेश ने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी सुरेश सिंह पिता स्वर्गीय गोपाल सिंह उर्फ बबल उम्र 42 साल निवासी ग्राम कुदारी पोस्ट रारो (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया है, उसका साथी अभी फरार है। सुरेश के कब्जे से एक मोबाइल भी जब्त किया गया है, जो मामले में अहम सबूत साबित हो सकता है। पुलिस टीम अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment