

खबर खुलेआम
राजू यादव धर्मजगढ़
धरमजयगढ़ क्षेत्र से बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमे मड़वाताल के पास सगाई से लौट रही गाड़ी खाई में गिर गई जिसमे 2 लोगों मौत होने कि जानकारी सामने आई है प्राप्त जानकारी अनुसार गोसाईपोड़ी से बंगरसुता सगाई समारोह से वापस लौट रहे लोगों की गाड़ी मड़वाताल घाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी में लगभग 40 से 45 लोग सवार थे। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से वाहन खाई में जा गिरा, घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए। स्वस्थ विभाग और पुलिस भी कार्यवाई में जुटी हुए है।
आगे कि जानकारी आपको अपडेट करते रहेंगे जुड़े रहिये खबर खुलेआम के साथ













