---Advertisement---

निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रही मां के लिए बेटा – दोस्तों के साथ उतरा मैदान में

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

वार्डवासियों का मिल रहा भरपूर समर्थन … जीत की तरफ बढ़ती चारपाई

वार्ड नंबर 26 से किरण दुबे का जारी है जनसंपर्क अभियान, वार्ड वासियों का मिल रहा है जनसमर्थन

किरण के जनसेवा,विकास अंतिम छोर तक करने के फैसले को एक नई उम्मीद की किरण मानकर सराह रही है जनता

रायगढ़ / राजनीतिक सियासी पारा अपने चरम स्तर में है। नामांकन के बाद चुनाव- प्रचार में प्रमुख राजनीतिक दल के नेताओं से लेकर निर्दलीय उम्मीदवार भी एड़ी- चोटी का दमखम लगा रहे है। जीत के लिए हर सियासी गुना-भाग कर रहे है।इस बीच वार्ड नंबर 26 में चारपाई छाप से निर्दलीय प्रत्याशी किरण दुबे धुंआधार जनसंपर्क अभियान जारी है।

जनसम्पर्क में अपनी मां को जीत दिलाने वार्ड विकास के लिए मजबूती की कदम उठाने का नारा लेकर युवा छात्र पुत्र भी अपने वार्ड के दोस्तों के साथ कदमताल करते हुए प्रचार प्रसार, झंडा बैनर लेकर पूरी उर्जा झोंक दिया है। मां बेटे की प्रचार और मिलनसार छवि राजनीतिक दलों और आम जनता के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म कर रख दिया है।दरअसल वार्ड क्रमांक 26 के आरक्षण च्रक के बाद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया। वार्ड में किरण दुबे लंबे समय से वार्ड की सेवा सामजिक तौर पर हर मोर्चे में रहकर करते रही हैं। जिसके चलते वार्ड वासियों की मांग पर वे पहले तो भाजपा से टिकट की मांग की, चूंकि टिकट नही मिलने पर महिलाओं की अपेक्षा अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी (चारपाई छाप) के तौर पर चुनावी मैदान में आ गई।इन दिनों वार्ड में प्रचार- प्रसार का दौर घर – घर चल रहा है। जिसमे किरण भी किसी से कमतर नही है,वह भी अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा, मिलनसरिता के चलते व्यापक स्तर में जनसपंर्क में जनता का आशीर्वाद लेने में जुट गई है।

जिसके चलते वार्ड के सभी घरों में खासकर महिला वर्ग में लोकप्रिय बनी हुई है।इधर वार्ड की बहू होने से यह प्रभाव भी गहरा पड़ रहा है।किरण के पक्ष में महिला समूह के अलावा युवा वर्ग बड़ी सादगी के साथ जुटे हुए है।देखा जाए तो किरण दुबे के परिवार से कोई भी राजनीति से सरोकार नही रखता हैं। राजनीति से दूर रहने वाली पारिवारिक बैकग्राउंड से ताल्लुक है। जिसमे किरण अपने नाम स्वरूप जन सेवा की भावना लेकर,विकास अंतिम छोर तक करने के फैसले को एक नई उम्मीद की किरण मानकर जनता द्वारा सराहा जा रहा है। बहरहाल उक्त वार्ड में निवर्तमान कांग्रेस के पार्षद पिंकी यादव, भाजपा से राजेंद्र ठाकुर के साथ त्रिकोणीय मुकाबला हैं।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment