कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार को लेकर सालिक साय का औचक निरीक्षण

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1000008199

desk khabr khuleaam

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र कुनकुरी और चराईडांड स्कूल का औचक निरीक्षण।

जशपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने आज अचानक कृषि विज्ञान केंद्र, कुनकुरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में मौजूद अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों के साथ विभिन्न कृषि संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की और किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

1000008196

निरीक्षण के दौरान श्री साय ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्नत खेती को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण एवं योजनाओं की जानकारी गाँव-गाँव तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने और उन्नत बीज, खाद, व कृषि उपकरणों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा।

1000008220

इसके पश्चात उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चराईडांड का भी औचक निरीक्षण किया। विद्यालय की साफ-सफाई, उपस्थिति, कक्षाओं की स्थिति एवं शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण दौरे में उनके साथ अमित अग्रवाल एवं बालेश्वर भी उपस्थित रहे। दोनों ने भी किसानों और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समुचित समाधान का आश्वासन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment