---Advertisement---

छात्रा ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, सहेलियों पर लगाये ..।

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240321 WA0069


डेस्क खबर खुलेआम www.khabarkhuleaam.com

बिलासपुर में लैलूंगा की पढ़ने गई छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वो कम्प्यूटर की पढ़ाई और कोचिंग कर रही थी। सुसाइड नोट में उसने अपनी कुछ सहेलियों का नाम लिखा है। सहेलियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दे दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

IMG 20240321 WA0070

जानकारी अनुसार लैलूंगा निवासी देववती राठिया (22) कम्प्यूटर में डिप्लोमा कोर्स कर रही थी। वह सिविल लाइन क्षेत्र के गंगानगर में किराए से रूम लेकर रहती थी। बुधवार की शाम कमरे से बाहर नहीं निकली, तो रात में मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। कुछ जवाब नहीं आने पर खिड़की से झांककर देखा तो छात्रा पंखे में फंदे पर लटक रही थी।

रात में पहुंची पुलिस, परिजनों ने शव उतारने से रोका : इस घटना की जानकारी मिलते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारने से मना कर दिया। जिसके चलते पुलिस कमरे को सील कर लौट आई। गुरुवार की सुबह परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा गया। शव का पंचनामा के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया।

सुसाइड नोट में लड़कियों का नाम : प्रशिक्षु डीएसपी और थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इसमें जो बातें लिखी है, उसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। सुसाइड नोट में कुछ लड़कियों का नाम है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छात्रा की सहेलियों के साथ ही परिजनों का भी बयान दर्ज किया जा रहा है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि छात्रा को उसके परिचित की लड़कियां किसी बात को लेकर फोन कर तंग करती थी। जिस कारण उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment