---Advertisement---

वापसी के साथ सख़्ती .. धरमजयगढ़ अनुविभाग में शामिल होते ही तमनार थाने पहुंचे एसडीओपी सिद्धार्थ तिवारी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1977242

खबर खुलेआम

तमनार | रायगढ़जिले में पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से हुए हालिया प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब इसका असर ज़मीन पर साफ़ दिखने लगा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तमनार थाना पुनः धरमजयगढ़ अनुविभाग में शामिल किया गया है। इसी कड़ी में एसडीओपी सिद्धार्थ तिवारी ने तमनार थाने पहुँचकर औचक निरीक्षण किया और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख़्त संदेश दिया।दो वर्षों बाद पुराने प्रशासनिक ढांचे में लौटे तमनार थाना के साथ ही पुलिसिंग की रफ्तार तेज़ करने की कवायद शुरू हो गई है।

1977239

निरीक्षण के दौरान एसडीओपी तिवारी ने थाना रिकॉर्ड, लंबित मामलों, सुरक्षा इंतज़ामों और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।तकनीक के सहारे आधुनिक पुलिसिंग पर ज़ोरएसडीओपी ने स्पष्ट कहा कि अब केवल फिज़िकल गश्त ही नहीं, बल्कि तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग भी ज़रूरी है। उन्होंने पुलिस स्टाफ को त्रिनयन एप, सशक्त एप और iRAD पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इन टूल्स से अपराध नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण में मदद मिलेगी।औद्योगिक क्षेत्र में विशेष सतर्कताऔद्योगिक क्षेत्र होने के कारण तमनार की चुनौतियाँ अलग हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एसडीओपी ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने, भारी वाहनों से आमजन को होने वाली परेशानी रोकने और नशा, जुआ, सट्टा व चोरी जैसी अवैध गतिविधियों पर कड़ा प्रहार करने के निर्देश दिए। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखने और पूरे स्टाफ को “एक्टिव मोड” में रहने के आदेश दिए गए।त्वरित न्याय और जनता से संवादनिरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर सहित समस्त पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीओपी ने लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण और आम जनता को समयबद्ध न्याय दिलाने पर विशेष ज़ोर दिया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment