

खबर खुलेआम
रायगढ़। रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी कि है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ दो सौ से अधिक पुलिसकर्मियों का थोक में तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कई पुलिसकर्मियों को एक थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी देते हुए अलग-अलग थानों में पदस्थ किया गया है, ताकि पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता लाई जा सके। पुलिस विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि स्थानांतरित किए गए सभी पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें।
सूची में यूनि , सउनि से लेकर आरक्षक शामिल है देखें पूरी सूची
👇🏼👇🏼






विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से जिले में पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में बेहतर समन्वय स्थापित हो













