---Advertisement---

घरघोड़ा में कांग्रेस के सोमदेव को दिख रहा जमीनी समर्थन

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

नगर विकास के वादों के साथ जनता के बीच उतरे कांग्रेस प्रत्याशी, व्यापारियों, किसानों और मजदूरों में उत्साह

हवा हवाई बढ़त बनाने वालों की उड़ रही हवाइयाँ

घरघोड़ा नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सोमदेव मिश्रा को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस की मजबूत पकड़ और जमीनी स्तर पर बढ़ते प्रभाव से साफ हो गया है कि इस बार चुनाव विकास के मुद्दों पर लड़ा जाएगा, न कि आभासी हवा में उड़ा दिए जाने वाले वादों पर। बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशियों की स्थिति केवल प्रचार तक ही सीमित दिख रही है, जबकि कांग्रेस का अभियान जन-जन तक पहुंच चुका है।

कांग्रेस के बड़े वादे , जनता को उम्मीद

जनता में कांग्रेस के प्रति दिख रहा विश्वास, विरोधियों की हवा हो रही धीमी

घरघोड़ा की जनता अब जमीनी हकीकत को समझ चुकी है। कांग्रेस के वादे व्यापारी, किसान, मजदूर और युवा वर्ग को सीधे लाभ पहुंचाने वाले हैं, यही वजह है कि इन सभी वर्गों का समर्थन सोमदेव मिश्रा को मिल रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी केवल आभासी हवा बना रहे हैं , जब कि कांग्रेस का अभियान वास्तविक मुद्दों पर आधारित है।

जमीनी हकीकत यही है कि जनता कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है और इस बार बदलाव के लिए तैयार है। नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बढ़त साफ नजर आ रही है और अगर यही समर्थन बना रहा तो घरघोड़ा में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत तय मानी जा रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment