

डेस्क खबर खुलेआम
सहयोगी – लाला सोनी शक्ति से
सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डभरा-खरसिया मुख्य मार्ग गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा होने से एक व्यक्ति कि मौत हो गई है।आक्रोश का गवाह बना। लक्ष्मणभाटा स्थित नौरंगे फैब्रिकेशन के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे वाहन के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान रघुनंदन चंद्रा (लगभग 42 वर्ष) निवासी सुखदा के रूप में हुई है। वे पेशे से शिक्षक थे और जानकारी के अनुसार घर से डभरा SIR कार्य से संबंधित पंचनामा जमा करने ऑफिस जा रहे थे। कर्तव्य निभाने निकले शिक्षक की इस असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर डभरा-खरसिया मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और दोषी वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।चक्का जाम के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।एक जिम्मेदार शिक्षक की यूं सड़क पर मौत ने न केवल परिवार को, बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अब सबकी नजरें प्रशासन की कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मिलने वाले न्याय पर टिकी हैं।














