



डेस्क खबर खुलेआम
निकाय चुनाव के बाद त्रिस्तरीय चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है घरघोड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र के 07 से भा.ज.पा. समर्थित जनपद सदस्य प्रत्याशी संतोष राठिया अपने झोपडी छाप चुनाव चिन्ह के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान जोर शोर से चल रहा है। राठिया अपने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्त्ताओ समर्थकों के साथ गाँव की गलियों में घर-घर जाकर जनता से सीधे संपर्क कर रहे हैं और उनके समस्याओं को सुनकर समाधान का भरोसा दिला रहे हैं।

जनसम्पर्क के दौरान उन्हें क्षेत्रवासियों से भारी समर्थन मिल रहा है, जो उनकी कार्यशैली और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रभावित हैं।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी संतोष राठिया ने अपने जनसंपर्क के दौरान यह भी बताया क्षेत्र की जनता के आर्शीवाद से जिला पंचायत सदस्य चुने गये थे और पद में रहते हुए हमेश क्षेत्र के विकास के लिए काम किये है जिसका लाभ आगे भी मिलेगा । उनका उद्देश्य केवल जनकल्याण करना है और वे क्षेत्रवासियों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से करेंगे।

उन्होंने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का भी वादा किया, जिससे विकास और समृद्धि के रास्ते खुलेंगे।उनके जनसंपर्क अभियान में हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं, चाहे वह युवा हों या बुजुर्ग, सभी राठिया के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सबसे उपयुक्त प्रत्याशी बताया है।

संतोष राठिया का यह डोर टू डोर अभियान अब एक आंदोलन का रूप ले चुका है, और उनके समर्थन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

क्षेत्रवासियों के बीच उनका विश्वास और समर्थन साफ तौर पर दिख रहा है, जो आगामी चुनाव में उनके जीतने की संभावना को और भी मजबूत करता है।राठिया के इस अभियान को देख कर यह कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा का जनपद सदस्य चुनाव में इस बार एक मजबूत और विजयी उम्मीदवार सामने आया है।




