

खबर खुलेआम
संलग्नकर्ता राजू यादव धरमजयगढ़
धरमजयगढ़़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पता चला कि क्षेत्र के ग्रामीण बैंक का ताला टूट गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार क्षेत्र के ग्राम खम्हार स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में रविवार सुबह को लोगों ने जब बैंक का मुख्य ताला टूटा हुआ पाया। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध स्थिति देखकर तुरंत बैंक कर्मचारियों और पुलिस को सूचना दी।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं बैंक प्रबंधन द्वारा शाखा के अंदर रखी नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।













