घरघोड़ा थाना में अमानत में ख्यानत मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर 2 लोगों को गिरफ्तार के रिमांड पर भेजा है। दिनांक 26 दिसंबर को पीड़ित किसान ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रोडोपाली का सरपंच और एक्सिस बैंक के लोन एजेंट रवि दास महंत ने पीड़ित से केसीसी लोन दिलाने के नाम पर 4 लाख 10 हजार रूपये लिया गया परन्तु दोनों ने मेरे पैसे को बैंक में जमा नहीं कर मेरे साथ धोखाधड़ी किया गया है।
पीड़ित के आवेदन पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी राम किंकर के नेतृत्व में एएसआई विलफ्रेंड मसीह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना में लाकर पूछताछ किया गया जिसमे आरोपियों ने पीड़ित से पैसे लेना कबूल किया गया। घरघोड़ा थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 371/24 धारा 316(5),3(5) BNS अमानत में ख्यानत का अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर आरोपियों जेल भेजा गया।
Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।