---Advertisement---

घरघोड़ा में गणतंत्र दिवस की तैयारियाँ जोरों पर .. विभागों कि झांकियों संग बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1812315

खबर खुलेआम

घरघोड़ा – कोरोना काल के लंबे सन्नाटे के बाद इस वर्ष घरघोड़ा में गणतंत्र दिवस का उत्सव फिर से पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। लगभग पाँच साल बाद नगर में गणतंत्र दिवस की रौनक लौटने जा रही है, जिसे लेकर प्रशासन और नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) घरघोड़ा दुर्गा प्रसाद अधिकारी (आईएएस) ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल से उबरते हुए इस बार गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरी गरिमा और शानदार ढंग से किया जाएगा। सभी शासकीय व अशासकीय संस्थानों में झंडारोहण के उपरांत नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। नगर के समस्त स्कूलों के विद्यार्थी रैली के रूप में जय स्तम्भ चौक पहुंचेंगे, जहां नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा झंडारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात जय स्तम्भ चौक से रैली कारगिल चौक पहुंचेगी, जहां पुनः झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद रैली हाई स्कूल आत्मानंद मैदान पहुंचेगी, जहां जनपद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

1814427

हाई स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मार्चपास्ट के माध्यम से अतिथियों को सलामी दी जाएगी। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की गई आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी, जो शासकीय योजनाओं और सामाजिक संदेशों को दर्शाएंगी। समारोह का मुख्य आकर्षण स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान भी किया जाएगा।

1814438

वहीं शाम को गणमान्य नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा, जो आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देगा। कुल मिलाकर, पाँच साल बाद आयोजित हो रहा यह गणतंत्र दिवस समारोह घरघोड़ा नगर के लिए उत्सव, उल्लास और देशभक्ति से भरा यादगार अवसर बनने जा रहा है।

Screenshot 2026 01 07 13 56 19 89 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

तहसीलदार घरघोड़ा मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि आयोजन को यादगार बनाने के लिए विभिन्न विभाग प्रमुखो को जवाबदारी बाँट दी गई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment