

खबर खुलेआम
धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन मे जमकर राजनैतिक रंग
घरघोड़ा के ग्राम चोटीगुड़ा में मंगलवार को विशाल स्तर पर आयोजित वार्षिकोत्सव एवं मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। डोडापहरिहा दादी, मां दुर्गा, जगन्नाथ स्वामी, शिवशंकर एवं हनुमान जी की प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन गिरिराज जगन्नाथ सृजन समिति चोटीगुड़ा एवं अन्य आये कांग्रेस के अतिथियों ने ग्रामीण अंचल मे भब्य आयोजन की सफलता का श्रेय ग्राम सरपंच के सरपंच भूपदेव सिदार को दिया गया। इस भव्य समारोह में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, पूर्व विधायक हृदय राम राठिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नागेन्द्र नेगी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।
धरमजयगढ़ के विधायक लालजीत राठिया ने सर्व प्रथम आगंतुक मेहमानों का फूलमालाओ से स्वागत किया और चोटिगुडा और क्षेत्र कि जनता कि तरफ से आगमन के लिए धन्यवाद दिया।
आभार प्रदर्शन लैलूंगा के पूर्व विधायक ह्रदय राम राठिया ने किया जिसमे बस्तर सरगुजा और रायगढ़ कि संस्कृति विरासत संजोने कि बात कही है और आये हुए मेहमानों को पुनः अगले साल आने का नेवता भी मंच से दिया।

धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ वार्षिकोत्सव में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कर्मा नृत्य, सुवा नृत्य झमाझम डांस प्रतियोगिता, रंगारंग इनामी नाटक मीना बाजार मौत का कुआं इन सभी कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और देर रात तक उत्साह का माहौल बना रहा।

धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन मे जमकर राजनैतिक रंग भी देखने को मिला। मंच से नेताओं ने जल जंगल जमीन से लेकर ई वी एम तक पर किये तीखी टिप्पणियाँ
चोटिगुडा मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कि तीखी बात
👇🏼👇🏼
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार की जनसुनवाई पर हमला वर होते हुए कहा कि प्रशासन की जनसुनवाई जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही, बल्कि यह केवल दिखावे के लिए की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी है और उनकी लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने भूमि विवाद और ई वी एम पर कहा
👇🏼👇🏼
पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव (टीएस बाबा) ने भूमि विवादों पर महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि जब तक कोई ग्रामीण अपनी जमीन देने के लिए तैयार नहीं है, तब तक कोई भी उसकी जमीन छीन नहीं सकता। उन्होंने जमीन अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं पर सरकार को घेरते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनके अधिकारों का संरक्षण सर्वोपरि है। सिंहदेव ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई विकसित देश ईवीएम का उपयोग बंद कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जहाँ प्रोग्रामिंग संभव है, वहाँ कुछ भी हो सकता है। इसलिए भारत में भी बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने चाहिए।
पूरे आयोजन में श्रद्धा, परंपरा और सांस्कृतिक रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। नेताओं के बयानों ने राजनीतिक माहौल को भी गर्म रखा, जबकि धार्मिक उत्सव का उत्साह पूरे दिन छाया रहा।











