

खबर खुलेआम
छाल (रायगढ़): रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र में शनिवार को प्रेस क्लब छाल के तत्वावधान में भव्य ‘पत्रकार सम्मेलन एवं उत्कृष्ट कार्य सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया, साथ ही पत्रकारिता की समाज निर्माण में भूमिका पर गहन चर्चा हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ और अतिथि – समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में शामिल थे – श्रीमती रजनी राठिया (जिला पंचायत सदस्य)सुभाष त्रिपाठी व नितिन सिन्हा (वरिष्ठ पत्रकार)संतराम खूंटे (जनपद सदस्य)अशोक पांडेय (उप सरपंच, छाल)
पत्रकार भवन निर्माण की बड़ी घोषणा – कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के हित में दो बड़ी घोषणाएं हुईं। विधायक लालजीत सिंह राठिया ने प्रेस क्लब की पहल की सराहना करते हुए पत्रकार भवन निर्माण की घोषणा की। इसी क्रम में सांसद राधेश्याम राठिया ने भी भवन निर्माण हेतु अपनी ओर से राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया।”पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, जो विषम परिस्थितियों में भी जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुँचाते हैं।”— राधेश्याम राठिया, सांसद

विभूतियों का सम्मान – प्रेस क्लब छाल द्वारा समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, वेलेंटियर, नृत्य कला, खेल और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल कर्मठ व्यक्तियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि समाज में सकारात्मकता का संचार भी होता है।
शिक्षा के क्षेत्र में :- भरत साव, राष्ट्रपति और राज्यपाल पुरस्कृततुलेश्वर सिंह राजपूत, राष्ट्रपति और राज्यपाल पुरस्कृत नीलांबर साव, राजपाल पुरस्कृतनिरंजन पटेल, विजय चौधरी, परमानंद पटेलचिकित्सा के क्षेत्र में :- डॉ सुरेंद्र पैंकरा डॉ सुनील भोईडॉ मंगल माहापात्रा स्टॉफ नर्स सुनीता यादव
करोना के समय में बेहतर कार्य को लेकर :- गायत्री परिवार धरमजयगढ़ (विकास शुक्ला जी की टीम) शुभम् श्रीवास्तव ( पटवारी ) धरमजयगढ़ संतराम खूंटे (जनपद सदस्य छाल)
खेल के क्षेत्र में :- विसेंट लकड़ा जो कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर थेशहीद परिवार :- शहीद टॉनिक लाल पटेल शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी शहीद लक्ष्मीनारायण राठिया
कत्थक के क्षेत्र में :-1. जिज्ञासा दुबे (कत्थक नृत्य)2. महिमा चन्द्रा (कत्थक नृत्य)3. आरोही राठौर (कत्थक नृत्य)
सामाजिक कार्यकर्ता ललेश अग्रवाल महेंद्र सिदार शंभू चौहान हाथी मित्र दल धरमजयगढ़ और हाथी मित्रदल छाल बिजली विभाग में बेहतर कार्य को लेकर :- समय लाल केवट और भेष कुमार देशमुख प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर बुधराम गोयल, योगेश राठौर, विजय राठौर, रामकृष्ण पाठक, बोधप्रसाद दुबे, नीरज विश्वास सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल समापन प्रेस क्लब छाल के अध्यक्ष योगेश राठौर द्वारा सभी अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।













