---Advertisement---

पोर्नस्टार बर्डे गिरफ्तार – फर्जी तरीके से रह रही थी भारत में , ऐसे उजागर हुई पहचान

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

बांग्लादेश की पोर्न अभिनेत्री रिया बर्डे, जिसे इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है, को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे और उसके पूरे परिवार को उल्हासनगर से गिरफ्तार किया। रिया और उसका परिवार फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रह रहे थे। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 465, 468, 479, 34 और 14A के तहत मामला दर्ज किया गया है।रिया पर आरोप है कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की निवासी है और उसने फर्जी दस्तावेज बनाकर अपनी मां, भाई और बहन के साथ भारत में अवैध रूप से रहना शुरू कर दिया था। उसके परिवार ने भारतीय कागजात हासिल करने के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट तक बनवा लिए थे। बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए रिया की मां ने अमरावती के एक शख्स से शादी भी की थी।

पुलिस के बताये अनुसार रिया बर्डे सी-ग्रेड फिल्मों में काम करती रही है और उसका असली नाम आरोही बर्डे है। उसे पहले भी मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। रिया की मां और पिता वर्तमान में कतर में रह रहे हैं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा को उसकी बांग्लादेशी पहचान के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की और पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया।इस मामले में रिया के अलावा उसकी मां, पिता, भाई और बहन को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस की जांच में यह सामने आया कि रिया की मां ने खुद को पश्चिम बंगाल की निवासी बताकर अमरावती के अरविंद बर्डे से शादी की थी और फिर अपने परिवार के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment