
खबर खुलेआम
रायगढ़, 10 अप्रैल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना घरघोड़ा पुलिस ने 9 अप्रैल 2026 को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।थाना के सामने लैलूंगा रोड पर की गई नाकेबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (CG 14 ML 1015) में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विजय सिदार और शिवव्रत सिदार बताए। तलाशी लेने पर उनके पास रखे बैग से कुल 3 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,75,000 आंकी गई।घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध थाना घरघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में न्यायालय में पेश करने पर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।“ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई जिले में नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार मानी जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।













