---Advertisement---

दो हत्या कर पुलिस को चुनौती देने वाला हत्यारा गिरफ्तार , भेजा जेल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

17 अप्रैल पुसौर थाना क्षेत्र के संवरा पारा में हुई मां-बेटी की हत्या को लेकर पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला, आईजीपी बिलासपुर रेंज, बिलासपुर द्वारा एसपी रायगढ़ दिव्यांग पटेल को घटना के शीघ्र पटाक्षेप के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे, पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को मात्र 48 घंटों में सुलझाकर सनसनीखेज खुलासा किया है। घटना के बाद से पुलिस की मुस्तैदी और तेज कार्रवाई ने न सिर्फ आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को तकनीकी और वैज्ञानिक जांच से जोड़कर अदालत के लिए मजबूत सबूत भी जुटा लिए हैं। यह सफलता वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन और थाना स्टाफ की सतत मेहनत का परिणाम है।

दिनांक 15 अप्रैल 2025 को पुसौर के संवरा पारा में भरत घोबा के निर्माणाधीन मकान के मलबे में पड़ोस की महिला उर्मिला संवरा (50 वर्ष) और उसकी बेटी पूर्णिमा संवरा (24 वर्ष) का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही एसपी श्री दिव्यांग पटेल, एसएपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा, थाना प्रभारी पुसौर, साइबर सेल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ० संजीव शुक्ला भी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए। जांच को कई टीमों में बांटते हुए सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और तकनीकी पहलुओं पर तेजी से काम शुरू किया गया। घटना के संबंध में थाना पुसौर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच शुरू हुई। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे और संदेह की कड़ी मृतिका के घर के पास किराना दुकान चलाने वाले शुभम सेठ (20 वर्ष) तक पहुंची। पूछताछ में शुभम ने न केवल अपना अपराध स्वीकारा बल्कि हत्या की पूरी योजना और क्रियान्वयन का चौंकाने वाला विवरण भी दिया।

आरोपी शुभम सेठ ने बताया कि, कुछ दिनों से दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था जिससे शुभम ने उसकी हत्या की योजना बनाई। 14 अप्रैल की रात वह लकड़ी के खुरे के साथ घर से निकला, छत के रास्ते पूर्णिमा के घर में घुसा और सोती हुई पूर्णिमा पर ताबड़तोड़ वार किए। बीच-बचाव में जागी मां उर्मिला पर लकड़ी का खुरा और क्रिकेट के बैट से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद शवों को निर्माणाधीन मकान में ईंट से ढंककर छिपा दिया और कमरे, सीढ़ी पर लगे खून को पानी से साफ कर खुद जनशताब्दी ट्रेन से रायपुर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर खून से सने कपड़े, हत्या में प्रयुक्त खुरा, बैट और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए हैं। आरोपी शुभम सेठ पिता चंद्रकेतु सेठ, 20 साल निवासी बिरसामुंडा चौक, मुडीताल, पुसौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment