---Advertisement---

टमाटर वाली पिकअप और ट्रक में टक्कर .. पिकअप ड्राइवर युवक कि मौके पर मौ*

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2112126

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

तमता। झारखंड के ओरमांझी क्षेत्र में 14 फरवरी की तड़के लगभग भोर 4:30 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अंतर्गत बनगांव निवासी 22 वर्षीय ईश्वर यादव उर्फ “छोटू” की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि जिसने भी दृश्य देखा, उसकी रूह कांप उठी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईश्वर यादव टमाटर लोड कर पिकअप वाहन से झारखंड की ओर जा रहे थे। तड़के के समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी पिकअप आगे खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराई। बताया जा रहा है कि ट्रक में सरिया (लोहे की छड़) लोड थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सीधे सरिया लदे ट्रक में जा घुसी और लोहे की छड़ें वाहन को चीरते हुए अंदर तक पहुंच गईं। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक बुरी तरह फंस गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवतः लगातार ड्राइविंग के कारण चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।ईश्वर यादव, जिन्हें गांव में “छोटू” के नाम से जाना जाता था, एक मेहनती, शांत स्वभाव और मिलनसार युवक थे। वे सब्जी ढुलाई कर अपने परिवार का सहारा बने हुए थे। सबसे हृदयविदारक बात यह है कि अभी उनकी शादी भी नहीं हुई थी। परिवार उनके विवाह की तैयारी और भविष्य के सपने देख रहा था, लेकिन एक पल में सब कुछ खत्म हो गया। इस हादसे ने न केवल एक बेटे को छीन लिया, बल्कि पूरे परिवार के सपनों को भी तोड़ दिया।हादसे की खबर मिलते ही जशपुर जिले के बनगांव गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर खड़े भारी वाहनों की जांच, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत अनिवार्य करने तथा नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment