हड़ताल मे बैठे पंचायत सचिव की हुई मौत , सचिव संघ मे आक्रोश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
R.O. No. 13098/21

डेस्क खबर खुलेआम

R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

कोरबा जिले से बड़ी दुखद खबर सामने आई है, जहां हड़ताल पर बैठे ग्राम पंचायत सचिव की तबीयत बिगड़ने से इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार कश्यप के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत कुटेलामुंडा में सचिव पद पर पदस्थ थे। अचानक तबियत बिगड़ने के करण उन्हें विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद सचिव संघ में गहरा आक्रोश है

राजकुमार कश्यप मूलतः उड़ता गांव के निवासी थे और लंबे समय से पंचायत सचिव पद पर कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वे बीते कई दिनों से सचिव संघ के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल में सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे। अत्यधिक गर्मी और थकावट के चलते उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और सचिव संघ के अनेक सदस्य हॉस्पिटल पहुंच गये । सभी ने इस अप्रत्याशित मौत को सरकार की उपेक्षा और लंबे समय से चली आ रही अनदेखी का परिणाम बताया। सचिव संघ के नेताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे मानसिक और शारीरिक तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने राजकुमार कश्यप की मौत को “प्रशासनिक लापरवाही से हुई मौत” बताया है।इस घटना के बाद प्रदेशभर के सचिवों में आक्रोश फैल गया है। सचिव संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। संघ ने मृतक सचिव के परिजनों को मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है।

R.O. No. 13098/21

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment