---Advertisement---

क्रेटा कार में 52 किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2029812

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

दिनांक 07.02.26 के प्रातः चौकी आरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक क्रेटा कार क्रमांक CG -13-AM -9231 से कुछ व्यक्ति, उड़ीसा राज्य से अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को लाकर प्लास्टिक की थैली में बांधकर, गाड़ी में छुपाते हुए, कईकछार, काशीबंध, बीरोपानी के ग्रामीण रास्ते से होते हुए जशपुर की ओर बिक्री हेतु ले जा रहे हैं जिस पर चौकी आरा से के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉक्टर लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ, उक्त संदिग्ध गांजा तस्करों की धर पकड़ हेतु बीरोपानी काशीबंद जंगल में नाकाबंदी कर, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान काशीबंध की ओर से संदिग्ध क्रेटा कार आता दिखाई दी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए, घेरा बंदी कर संदिग्ध कार को रोका।

कार में बैठे तीन संदिग्धों में से एक संदिग्ध पुलिस की टीम को देखकर, जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गया, पुलिस के द्वारा शेष दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः 1. शहरूख शाह , उम्र 34 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला जशपुर, थाना सिटी कोतवाली जशपुर, जिला जशपुर (छ ग) 2. तारिक अंसारी उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम कव्वाली मंच के पास जशपुर जिला जशपुर (छ ग) का रहने वाला बताया, पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध क्रेटा कार की तलाशी ली गई, तब उसमें पीछे की डिग्गी में दो बोरी में 50 पैकेज प्लास्टिक की पालीथीन में भरा गया, कुल 52 किलो 100 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला। पूछताछ पर पकड़े गए उक्त दोनों संदिग्धों ने गांजा को अवैध रूप से उड़ीसा राज्य से, जशपुर में बिक्री हेतु लाना स्वीकार किया गया। पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्ध आरोपियों के कब्जे से 52 किलो 100 ग्राम गांजा सहित तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार क्रमांक CG -13-AM -9231 को भी जप्त कर लिया गया है। जप्त गांजे की बाजार में कीमत लगभग 5 लाख रु तथा वाहन लगभग 15 लाख रू कुल 20 लाख रू विधीवत जप्त किया गया है। पकड़े गए उक्त दोनों संदिग्ध आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मामले में फरार तीसरे आरोपी को भी चिन्हित कर लिया गया, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। पुलिस के द्वारा अवैध मादक प्रदार्थ गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध चौकी आरा में एन डी पी एस की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। तथा पकड़े गए आरोपी क्रमशः शहरुख शाह उम्र 34 वर्ष व तारीक अंसारी उम्र 27 वर्ष के द्वार अपराध स्वीकार करने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरा क्षेत्रांतर्गत 52 किलो से अधिक गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, मामले में फरार एक आरोपी को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जिसकी पता साजी जारी है, उसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment