---Advertisement---

मुन्ना भाई का खेल .. जारी वसूली और नकल का खेल .. ओपन परीक्षा केंद्र पर गंभीर आरोप

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Screenshot 2026 04 03 08 08 21 25 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

खबर खुलेआम

रायगढ़ :- खरसिया विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बर्रा में संचालित ओपन परीक्षा केंद्र से परीक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। यहां केंद्र प्रबंधन पर छात्रों से मोटी रकम वसूलकर नकल कराने के आरोप लगे हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।8 से 12 हजार तक की वसूली का आरोपप्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्राध्यक्ष ज्ञानसागर राठिया, सहायक केंद्राध्यक्ष रामधन राठिया एवं प्रभारी प्राचार्य रामगोपाल राठिया पर आरोप है कि वे छात्रों से 8,000 से 12,000 रुपये तक की राशि लेकर उन्हें नकल की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। इतना ही नहीं, “मुन्ना भाई” शैली में दूसरे व्यक्तियों से परीक्षा दिलवाने की भी बात सामने आई है।

पुरे मामले में कहा देखें वीडियो लक्ष्मीनारायण पटेल beo

पैसे के आधार पर नकल की सुविधासूत्रों के मुताबिक, जिन छात्रों ने पैसे दिए, उन्हें पर्चियों के माध्यम से नकल करवाई जा रही है, जबकि पैसे न देने वाले छात्रों को इस सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। छात्रों का कहना है कि रकम के आधार पर नकल की व्यवस्था तय की जा रही है।1 अप्रैल को हुआ विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति1 अप्रैल 2026 को 6-7 छात्रों को परीक्षा लिखने से रोक दिए जाने के बाद केंद्र पर विवाद की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।

2651822

नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर छात्रों ने बताया कि परीक्षा के शुरुआती दिनों में कुछ छात्रों को शिक्षकों द्वारा पर्चियां देकर नकल कराई गई। बाद में अन्य छात्रों से भी इसी सुविधा के लिए अतिरिक्त पैसे मांगे गए। परीक्षा के बाद सहायक केंद्राध्यक्ष द्वारा 7,000 रुपये तक की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है।वहीं, कक्षा 10वीं की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि उससे 12,000 रुपये लिए गए, लेकिन 2 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान के पेपर में केवल एक घंटे ही नकल करवाई गई। इस प्रकार की अनियमितताओं से ईमानदारी से पढ़ाई करने वाले छात्रों का मनोबल गिर रहा है। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।सबसे गंभीर बात यह है कि खुलेआम नकल और वसूली के आरोपों के बावजूद अब तक उड़नदस्ता टीम को एक भी नकल का प्रकरण नहीं मिला है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं न कहीं इस पूरे मामले में उच्च स्तर तक मिलीभगत हो सकती है।

2472208
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment