---Advertisement---

वनांचल की दो बेटियों का एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में चयन .. हर्ष कि लहर..

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2752878

खबर खुलेआम

प्रमोद प्रधान लैलूंगा से संलग्नकर्ता

विकासखंड क्षेत्र लैलूंगा के वनांचल एवं पहाड़ों से घिरे क्षेत्र में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला मुसकट्टी की दो होनहार छात्राओं ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। स्कूल की छात्रा कुमारी लक्ष्मी राठिया और कुमारी हिमांशी राठिया ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की चयन परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। शाला परिवार की खुशीविद्यालय की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधान पाठक दामोदर देवांगन और शिक्षक बजरंग कुमार बारीक ने दोनों छात्राओं को बधाई दी है।

प्रधान पाठक का वक्तव्य “इन बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि आज मुसकट्टी जैसे वनांचल क्षेत्र की बेटियां बड़े मंचों पर अपनी पहचान बना रही हैं। हमें अपनी इन बेटियों पर गर्व है।”सफलता: एकलव्य आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।प्रतिभाशाली छात्राएं: कु. लक्ष्मी राठिया एवं कु. हिमांशी राठिया। मार्गदर्शन दामोदर देवांगन (प्रधान पाठक) एवं बजरंग कुमार बारीक (शिक्षक)।संदेश: यह सफलता ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।“शाला परिवार और पूरे क्षेत्र के ग्रामीण इन दोनों बच्चियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। उम्मीद है कि ये बेटियां आगे चलकर प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्रों में बड़े मुकाम हासिल करेंगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment