

खबर खुलेआम
निरंजन गुप्ता / प्रदीप धोबा
रायगढ़ / थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में 26 मार्च को 36 वर्षीय महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका पति सुबह दुकान चला जाता है और वह घर पर अकेली रहती है। गांव का निवासी टीकम सिदार उर्फ गुड्डू आए दिन महिला को देखकर अश्लील इशारे और टिप्पणियां करता था। 21 मार्च को दोपहर के समय जब महिला घर पर अकेली थी, आरोपी घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा और अशोभनीय हरकत की। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 75, 75(1)(iv) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर तत्काल प्रधान आरक्षक संजय यादव के हमराह स्टाफ आरोपी की धरपकड़ के लिए रवाना किया गया । पुलिस ने आरोपी टीकम सिदार उर्फ गुड्डू (38 साल) को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता में है । महिला संबंधी शिकायत पर त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।













