---Advertisement---

ड्यूटी जा रही नर्स पर जानलेवा हमला.. पीछे से चाकू घोंपकर ..

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2577493

डेस्क खबर खुलेआम

कोरबा / कोरबा शहर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां ड्यूटी पर जा रही एक नर्स पर अज्ञात बदमाश ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंचवटी मार्ग की है। पीड़िता स्कूटी से अस्पताल ड्यूटी के लिए जा रही थी, तभी पीछे से बाइक सवार एक बदमाश ने अचानक उसकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। हमले के बाद नर्स गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि चाकू करीब दो इंच तक पीठ में धंसा हुआ था।

2472208

घायल अवस्था में ही युवती ने अपने एक परिचित को फोन कर मदद मांगी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता पंप हाउस क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है और निहारिका के पास एक लैब में कार्यरत है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घटना के पीछे की वजहों का खुलासा किया जाएगा।

2560983
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment