---Advertisement---

एनआर ग्रुप ने ग्रामीण अंचल में शिक्षा को दी नई उड़ान , खोला इंग्लिश मीडियम स्कूल

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2645825

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता पूंजीपथरा

तमनार (रायगढ़), 2 अप्रैल — रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड अंतर्गत बरपाली गांव से एक सुखद और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां एनआर ग्रुप द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुआत की गई है। इस विद्यालय का उद्घाटन जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और अभिभावकों की उपस्थिति रही।

2645294

वनांचल क्षेत्र में लंबे समय से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी महसूस की जा रही थी। ऐसे में एनआर ग्रुप का यह प्रयास ग्रामीण बच्चों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। स्कूल की खासियत यह है कि यहां कम शुल्क में बेहतर और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई का लाभ उठा सकेंगे।स्कूल खुलने से अब क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि गांव में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल भी विकसित होगा। इस स्कूल में 60 से 70% लड़कियों के एडमिशन को विशेष महत्व दिया जायेगा। जो अपने आप में स्कूल को ख़ास बनाता है

2643059

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस स्कूल के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर होगा।

प्रेम अग्रवाल संपादक

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment