---Advertisement---

जिले में अब गौ तस्करो कि खैर नहीं .. 16 गौवंश तसकरी करते एक तस्कर गिरफ्तार .. एक फरार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2154092

खबर खुलेआम

रायगढ़, 18 फरवरी।रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत मवेशी तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 गौवंश को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार बताया जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में गौवंश संरक्षण एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

2153359

इसी कड़ी में 17 फरवरी की शाम थाना लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आमापाली से झगरपुर मार्ग होते हुए मवेशियों को ओडिशा के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम झगरपुर के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की और एक युवक को मवेशियों के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम देवानंद यादव (32 वर्ष), निवासी ग्राम आमापाली, थाना लैलूंगा बताया। उसके कब्जे से 16 नग गौवंश बरामद किए गए। परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने रब्बुल खान नामक व्यक्ति के साथ मिलकर गौवंश को ओडिशा बूचड़खाने ले जाने की बात स्वीकार की।पुलिस ने बरामद 16 गौवंश का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराकर उनके चारा-पानी की समुचित व्यवस्था के लिए सलखिया गौशाला भेज दिया है। आरोपी देवानंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपी रब्बुल खान की तलाश जारी है। थाना लैलूंगा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 52/2026 के तहत छत्तीसगढ़ पशु संरक्षण एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 4, 6, 10, 11 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment