

डेस्क खबर खुलेआम
रायपुर। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश में थाना गुढ़ियारी पुलिस ने 17 किलो 949 ग्राम गांजा के साथ 02 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ एवं मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 9,27,000 रुपये आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्रवाईदिनांक 12 फरवरी 2026 को थाना गुढ़ियारी पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्रांतर्गत रेलवे प्लेटफार्म नंबर 07 के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बैग में गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना की तस्दीक के पश्चात अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के निर्देशन में टीम गठित की गई।
👇🏼👇🏼
थाना गुढ़ियारी पुलिस ने रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) के साथ समन्वय कर संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।बैग की तलाशी में मिला 17 किलो से अधिक गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नामरा घवेन्द्र सिंह (22 वर्ष) निवासी बिछुपुरवा, तहसील अकबरपुर, थाना गजनेर, जिला कानपुर देहात (उ.प्र.)झम्मन सिंह (38 वर्ष) निवासी ग्राम बरानदी, पोस्ट जराली, थाना हरदुआगंज, जिला अलीगढ़ (उ.प्र.)बताया। तलाशी के दौरान दोनों के बैग से कुल 17 किलो 949 ग्राम गांजा एवं 03 नग मोबाइल फोन बरामद किए गए। मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री की कुल कीमत लगभग 9 लाख 27 हजार रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों से गांजा की सप्लाई चैन एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।











