---Advertisement---

मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर के नाम पर 5 लाख की ठगी .. ठगबाज गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2528937

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर। मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बनाने के नाम पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दिल्ली से पकड़कर रायपुर लाया गया, जहां उससे पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 जनवरी 2026 को प्रार्थी राजेन्द्र बांठिया ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपने बांठिया नर्सिंग होम के ऑपरेशन थियेटर को मॉड्यूलर बनाने के लिए Windtech कंपनी के संचालक प्रशांत शर्मा को दो अलग-अलग किश्तों में कुल 5 लाख रुपये दिए थे। लेकिन आरोपी ने न तो कार्य पूरा किया और न ही रकम वापस की, जिससे स्पष्ट रूप से धोखाधड़ी सामने आई।प्रार्थी की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।निर्देशानुसार सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम को आरोपी की तलाश में दिल्ली भेजा गया, जहां आरोपी को पकड़कर रायपुर लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने धोखाधड़ी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी प्रशांत शर्मा (उम्र 36 वर्ष), पिता योगेन्द्र शर्मा, निवासी ए-226/7, राम श्याम इन्क्लेव, चिपियाना बुजुर्ग, थाना बिसरक, जिला गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

2472208
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment