---Advertisement---

पुलिस कि घेराबंदी में फसा गाँजा तस्कर .. अवैध गाँजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2505024

खबर खुलेआम

रायगढ़, 20 मार्च* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन पर जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19 मार्च 2026 को थाना जूटमिल पुलिस द्वारा गोगा मंदिर चौक पर नाकेबंदी कर गांजा परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की बिना नंबर प्लेट की एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल से उड़ीसा की ओर से गांजा लेकर बिक्री हेतु जूटमिल क्षेत्र आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जूटमिल पुलिस टीम द्वारा गोगा मंदिर चौक पर नाकेबंदी की गई। नाकेबंदी के दौरान गुलाबी टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शिव कुमार प्रजापति पिता दशरथ प्रसाद प्रजापति उर्फ दसुवा उम्र 32 वर्ष निवासी गोरा गांव वार्ड क्रमांक 19 थाना मरपाटन जिला सतना (मध्यप्रदेश) का होना बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के मोटरसाइकिल के हैंडल में लटके प्लास्टिक थैले के भीतर 2 किलो 70 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी से गांजा तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹25,000) जब्त कर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — ऑपरेशन आघात के तहत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं

2472208
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment