---Advertisement---

64 किलो से अधिक गांजा के साथ दो महिला आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20250827 WA00262

खबर खुलेआम

26 अगस्त 25 / रायगढ़ पुलिस को शनिवार शाम एक बड़ी सफलता मिली जब पुलिस चौकी जोबी की टीम ने ग्राम कुर्रु में रहने वाली महिला अनीता बाई अगरिया के घर दबिश देकर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपिया के घर से 62 पैकेट में रखा कुल 64 किलो 360 ग्राम गांजा जब्त हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर हुई इस रेड के दौरान जब आरोपिया से पूछताछ की गई तो उसने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम बताए, जिनमें रायगढ़ की सरस्वती साहू, उसका भाई मनोज उर्फ छोटू साहू तथा उत्तर प्रदेश का लवकेश पांडे शामिल हैं। पूछताछ में आरोपिया ने खुलासा किया कि उड़ीसा से गांजा लाकर अनिता अगरिया के घर में डंप किया जाता है और फिर उसे ट्रेन के माध्यम से उत्तर प्रदेश भेजा जाता है। अनीता बाई ने बताया कि उसके घर बरामद गांजा बीती रात सरस्वती का भाई मनोज और उसका साथी कार में लेकर आए थे। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए जोबी पुलिस ने रायगढ़ में दबिश दी और गिरोह की दूसरी सदस्य सरस्वती साहू को गिरफ्तार कर लिया। उससे मोबाइल जब्त किया गया है, जिसकी जांच में आरोपियों के बीच लगातार फोन पर संपर्क की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने अनीता अगरिया और सरस्वती साहू दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि मनोज साहू, लवकेश पांडे और उसका साथी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

आरोपियों का विवरण 1. अनीता बाई अगरिया पिता बिहानू उम्र 30 वर्ष निवासी कुरू चौकी जोबी थाना खरसिया जिला रायगढ़ (छ.ग.) 2. सरस्वती साहू पति संदीप साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ग्रीन सिटी कॉलोनी बोईरदादर रायगढ़

3. लवलेश पाण्डेय निवासी उत्तर प्रदेश (फरार) 4. मनोज उर्फ छोटू साहू निवासी रायगढ (फरार) 5. मनोज साहू का साथी (फरार)

बरामद संपत्ति*-(1) कुल 62 पैकेट गांजा जुमला वजनी करीब 64 किलो 360 ग्राम जुमला करीब कीमती 6,40,000 रूपये(2) आरोपिया अनिता का एक नग विवो कंपनी का स्कीनटच मोबाईल कीमती 15000(3) आरोपिया सरस्वती साहू का एक नग रियल-मी कंपनी का स्कीनटच मोबाईल कीमती 15000*जुमला कीमती-6,70,000 रूपये* ।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment