---Advertisement---

सब्जी बनाने कि बात पर गर्भवति पत्नी की डंडे से मारकर हत्या .. फरार आरोपी पति गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2048601

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरों जशपुर

6.02.26 को प्रार्थी जेठू विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बेलसुंगा थाना नारायणपुर के द्वारा थाना नारायणपुर में सूचना दिया गया था कि, उसकी बेटी मृतिका कमला विश्वकर्मा , जो कि चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम ढोढ़ीबहार निवासी आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा से प्रेम करती थी, अतः कुछ वर्ष पूर्व वह, आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा के पास रहने चली गई थी, आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा, उसकी बेटी मृतिका कमला विश्वकर्मा को पत्नी बनाकर रखा था, वर्तमान में दोनों की एक दो वर्षीय बेटी है, व उसकी मृतिका बेटी कमला विश्वकर्मा 06 माह की गर्भवती थी, करीबन जनवरी माह से प्रार्थी की मृतिका बेटी कमला व दामाद आरोपी स्वदेश, प्रार्थी के घर ग्राम बेलसुंगा में रह रहे थे, जहां आरोपी स्वदेश ग्राम रनपुर के एक व्यक्ति का ट्रेक्टर को चलता था,। घटना से तकरीबन 01 सप्ताह पूर्व, आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा अपनी पत्नी मृतिका कमला विश्वकर्मा व अपनी 02 वर्ष की बेटी को लेकर थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ही ग्राम ढोठीपहरी, कुरूम ढोढा में अपने नाना के घर लेकर गया था व वहीं रह रहा था। घटना दिनांक 06.02.2026 को शाम करीब 07.30 बजे दोनों पति पत्नि के मध्य सब्जी बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम ने आवेश में आकर, पास पड़े डंडे से अपनी पत्नि मृतिका कमला के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे कि कमला की मृत्यु हो गई, फिर आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम अपनी 02 साल की बच्ची को लेकर वहां भाग गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर पुलिस के द्वारा मर्ग इंटीमेशन कायम कर, घटना स्थल के लिए रवाना होकर,शव पंचनामा की कार्यवाही की गई। घटना स्थल का फॉरेसिंक अधिकारी से निरीक्षण कराया तथा मृतिका के नवविवाहिता होने से दंडाधिकारी बगीचा से भी शव पंचनामा कराया । पुलिस के द्वारा मृतिका कमला विश्वकर्मा के शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया।डॉक्टर के द्वारा शॉट पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु का कारण मारपीट से आई चोट के कारण हत्यात्मक लेख करने पर पुलिस के द्वारा आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा के विरूद्ध थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 14/2026 धारा 103(3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। थाना नारायणपुर पुलिस की टीम के द्वारा आरोपी स्वदेश राम उर्फ सुदेश राम कोरवा की पता साजी करते हुए, उसे उसके गृह ग्राम ढोढीबहार चौकी दोकड़ा जिला जशपुर (छ०ग०) से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम ढोढ़ीबहार , चौकी दोकड़ा, जिला जशपुर (छ ग) के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने से उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। व उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे को भी जप्त कर लिया गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment