---Advertisement---

महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

desk khabar khuleaam

रायगढ़ / 16 जनवरी 2025 को थाना घरघोड़ा में एक स्थानीय महिला द्वारा आरोपी प्रेमदास महंत के खिलाफ घर में घुसकर धमकाने और दुष्कर्म करने की रिपोर्ट आवेदन देकर दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रेमदास महंत (40) को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। महिला के अनुसार, 11 जनवरी 2025 की रात आरोपी प्रेमदास महंत महिला के घर में चोरी-छिपे घुस आया था। जब महिला ने प्रेमदास को घर में देखी तो उसने शोर मचाया, इसके बाद आरोपी ने महिला को डरा धमका कर दुष्कर्म किया और भाग गया। महिला ने घटना की जानकारी परिवारवालों को दी और थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध संख्या 13/2025, धारा 332 (ख), 64, 351 (2) बी. एन. एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया और विवेचना शुरू की। आज घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई और उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त (थाना कोतरारोड़), सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह और उनके सहयोगी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment