---Advertisement---

सुने मकान से 3 लाख से अधिक के सोना चांदी नगद कि चोरी .. चोर 24 घंटे में गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2303560

खबर खुलेआम

रायगढ़, 2 मार्च 26/ थाना भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम जबलपुर में मकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम बरामद कर लिया है। प्रार्थी उदयराम पटैल पिता स्व. आशाराम पटैल उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर थाना भूपदेवपुर द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2026 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह मशरूम उत्पादन का कार्य करता है और दिनांक 26 फरवरी 2026 को अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित बिलासपुर कार्य से गया हुआ था। दिनांक 28 फरवरी 2026 की रात्रि करीब 1 बजे घर वापस आने पर देखा कि घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था तथा कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।

2303517

जांच करने पर अलमारी में रखे सोने का हार, सोने का झूमका सेट, चांदी का पायल, चांदी की अंगूठियां, चांदी की मूर्ति तथा नगदी रकम 1,50,000 रुपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाना पाया गया, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध *अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 305(a), 331(4) BNS* कायम कर विवेचना में लिया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना भूपदेवपुर पुलिस द्वारा तत्काल मामले की जांच शुरू की गई। माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान मुखबिर सूचना और साक्ष्यों के आधार पर संदेही जितेन्द्र कुमार डनसेना पिता डोलनारायण डनसेना उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जबलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में काफी पैसे हार गया था, जिसके कारण पैसों की आवश्यकता होने पर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उसके कब्जे से चोरी गए सोने का हार एवं झूमका कुल वजन करीब 25 ग्राम कीमती 3,50,000 रुपये, चांदी का पायल, अंगूठी एवं सिक्का कुल वजन 93 ग्राम कीमती 31,000 रुपये तथा नगदी रकम 1,030 रुपये बरामद कर जप्त किया गया। कुल जप्त संपत्ति की कीमत 3,81,000 रुपये है। मामले में आरोपी जितेन्द्र कुमार डनसेना को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक संजय नाग, एएसआई राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रदीप गहलोत, जगदीश नायक एवं आरक्षक प्रदीप कि भूमिका रही।

*एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “रायगढ़ जिले में चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Screenshot 2026 02 27 09 47 44 19 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91
2279940
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment