---Advertisement---

साइडिंग से हाईवा चालकों से लूट .. डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20260305 WA0027

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता रायगढ़

5 मार्च, रायगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना तमनार पुलिस ने हाईवा वाहनों से डीजल चोरी कर चालक से मारपीट कर नगदी लूटने वाले गिरोह पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2026 02 27 09 47 44 19 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

घटना के संबंध में हाईवा चालक मुकेश यादव पिता खुथ्थू यादव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम धनवाही थाना इंदवार जिला उमरिया (म.प्र.) ने दिनांक 03 मार्च को थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वर्तमान में भालूमुड़ा रेलवे साइडिंग में हाईवा चालक का कार्य करता है। दिनांक 02 मार्च की रात वह अपने हाईवा क्रमांक CG 10 BK 9082 को भालूमुड़ा रेलवे साइडिंग में खड़ा कर वाहन में ही सोया हुआ था। साइडिंग में अन्य पांच हाईवा भी खड़े थे, जिनके चालक होली मनाने अपने-अपने घर चले गए थे। रात करीब 3.00 से 3.30 बजे के बीच उसे वाहन से आवाज सुनाई दी, जिस पर नीचे उतरकर देखने पर तीन अज्ञात व्यक्ति उसके हाईवा से डीजल चोरी करते मिले। चालक के चिल्लाने पर आरोपी डीजल का डिब्बा लेकर भागने लगे, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर दो आरोपी वापस आए और मोबाइल व पैसे की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडे से मारपीट कर चालक की जेब में रखे 200 और 100 रुपये के कुल 500 रुपये लूट लिए तथा वहां खड़े अन्य हाईवा वाहनों से भी डीजल चोरी करने लगे। भयवश चालक वहां से भागकर मोबाइल के माध्यम से वाहन मालिक को घटना की जानकारी दी। आरोपियों द्वारा लगभग 175 लीटर डीजल चोरी कर सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन से सराईडीपा की ओर भागने की जानकारी दी गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16,500 रुपये बताई गई। मामले में थाना तमनार में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। थाना प्रभारी ने पीड़ित चालक, आसपास के ग्रामीणों और मुखबिरों से जानकारी एकत्र कर संदिग्धों की तलाश तेज की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों कैलाश दास मंहत, गोविन्द सिदार और सुनील यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनील यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन सीजी 13 AZ 2647 तथा एक प्लास्टिक गैलन में 50 लीटर डीजल और चार प्लास्टिक गैलन में 30-30 लीटर कुल 170 लीटर डीजल, आरोपी कैलाश दास मंहत से नगदी 500 रुपये और बांस का डंडा तथा आरोपी गोविन्द सिदार से लोहे का रॉड और प्लास्टिक पाइप जप्त किया है।

2279940

गिरफ्तार आरोपियों में (1) कैलाश दास मंहत पिता स्व. पुनीदास मंहत उम्र 30 वर्ष (2) गोविन्द सिदार पिता स्व. महेत्तर सिदार उम्र 24 वर्ष (3) सुनील यादव पिता मेघनाथ यादव उम्र 28 वर्ष तीनों निवासी ग्राम चितवाही थाना तमनार जिला रायगढ़ शामिल हैं। तीनों आरोपियों को लूट के अपराध में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों से जब्त – स्कॉर्पियो वाहन सीजी 13 AZ 2647, लूट की रकम 500 रूपये तथा 170 लीटर डीजल, जुमला कीमती 10 लाख 15 हजार 980 रूपये

2278828

एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन ने कहा कि रायगढ़ जिले में चोरी, लूटपाट और डीजल चोरी जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। औद्योगिक क्षेत्रों और परिवहन से जुड़े स्थानों पर ऐसे अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment