

डेस्क खबर खुलेआम
कांसाबेल। जशपुर राजघराने के गौरव और हिंदू कुल तिलक कहे जाने वाले स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की जयंती कांसाबेल मंडल में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. जूदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, सरगुजा संभाग सह प्रभारी सुनील गुप्ता, जिला भाजपा मंत्री आलोक सारथी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मपाल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुदाम पंडा, मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित जिंदल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सोनू खान, कमलेश बंसल, संजय गर्ग, कमलेश लकड़ा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव, शातनु गर्ग, नारायण दास, अरविंद स्वर्णकार, अंशु जैन, शैलेन्द्र प्रताप, पवन गुप्ता, शरद कुम्भकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव के जीवन और कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जशपुर जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में हिंदू समाज के संरक्षण और सांस्कृतिक जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने धर्मांतरण के खिलाफ “ऑपरेशन घर वापसी” अभियान चलाकर हजारों लोगों को पुनः हिंदू धर्म में वापस लाने का कार्य किया, जो उनके साहस और समाज के प्रति समर्पण को दर्शाता है।सालिक साय ने कहा कि स्व. जूदेव केवल एक जननेता ही नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति के सच्चे मार्गदर्शक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज, संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव के आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।














