---Advertisement---

सरायपाली में भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना कार्यक्रम आयोजित

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2565095

डेस्क खबर खुलेआम

महासमुंद जिले के सरायपाली जनपद पंचायत स्थित मनरेगा हाल में 25 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना 2026” के अंतर्गत हितग्राहियों को आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 5 लाख भूमिहीन ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 10,000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है।कार्यक्रम में जिला पंचायत महासमुंद की सभापति कुमारी भाष्कर मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार की यह योजना भूमिहीन कृषि मजदूरों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा तथा उनकी आजीविका में स्थिरता आएगी।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा राज्य स्तर से बटन दबाकर हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि का सीधे अंतरण किया गया।

2565093 1

कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हितग्राहियों में इस पहल को लेकर उत्साह देखा गया और उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।उक्त कार्यक्रम में महासमुंद के जिला पंचायत सभापति कुमारी भाष्कर,जनपद अध्यक्ष लक्ष्मी पटेल एवं जनपद उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी उद्धव नन्द साथ में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश पटेल जनपद सदस्य प्रतिनिधि रेशम लाल पटेल एसडीएम , तहसीलदार के गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ हैं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। सभी ने योजना के सफल क्रियान्वयन की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण विकास और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया।

2560983
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment