---Advertisement---

चोरी की शक में पत्नी से हत्या करने वाला हत्यारा पति गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20231123 WA00342

खबर खुलेआम www.khabarkhuleaam.com

धरमजयगढ़ पुलिस ने पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को आज सुबह भोर में ग्राम नकना के जंगल में घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
जानकारी के मुताबिक बीते 15 नवंबर की शाम ग्राम नकना (डुमरपारा) में महिला की हत्या की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराते हुए अपने स्टाफ के साथ ग्राम नकना पहुंचे, जहां रहने वाली गीता बिरहोर (उम्र 19 वर्ष) की उसके पति राकेश बिरहोर (19 साल) द्वारा हत्या कर फरार हो जाने की जानकारी मिली । थाना प्रभारी द्वारा मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्ट मार्टम के लिये भिजवाया गया तथा फरार आरोपी राकेश बिरहोर के संबंध में सूचना देने मुखबीर लगा रखे थे । घटना के संबंध में 16 नवंबर को ग्राम नकना (डुमरपारा) में रहने वाली ललिता बिरहोर (30 साल) द्वारा थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कर बताई कि दिनांक 15 नवम्बर के शाम अपनी भतीजा बहू गीता बिरहोर के साथ घर के बरामदा में बातचीत कर रही थी । उसी समय गीता का पति राकेश बिरहोर बस्ती तरफ से आया और दोनों को उसके मोबाइल और रुपए चोरी किये हो कहकर गाली गलौच करते हुए बरामदे से धकेलते हुए कमरे में ले जाकर बंद कर दिया और डंडा लाकर कमरे में दोनों से मारपीट करने लगा । गीता उसके पति राकेश को मारपीट करने से मना करने लगी तो राकेश गुस्से से गीता को मारते-पीटते कमरे से बाहर निकाला और वहीं पडे करच्छूल से गीता के सिर पर मारा । घर परिवारवाले बीच बचाव किये उन्हें भी गाली गलौच मारपीट किया । राकेश के बेतहाशा मारपीट से गीता की मौत हो गई जिसके बाद राकेश घर से निकलकर जंगल की ओर भाग गया । रिपोर्टकर्ता बताई कि घटना के दिन राकेश बिरहोर सुबह से उसके मोबाइल के कवर में रखे करीब ₹400- ₹500 को घरवाले चुराए है कि शंका कर सभी से झगड़ा विवाद कर रहा था । आरोपी पर थाना धरजयगढ़ में हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । फरार आरोपी के संबंध में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी राकेश बिरहोर छिपकर गांव आता है जिस पर थाना प्रभारी द्वारा आज दिनांक 23/11/2023 के सुबह भोर में अपने स्टाफ के साथ ग्राम नकना में कैंप कर आरोपी के जंगल में छिपे होने की जानकारी पर पुलिस पार्टी ग्राम नकना जंगल में दबिश देकर *आरोपी राकेश बिरहोर पिता स्व. महेश बिरहोर 19 साल निवासी ग्राम नकना को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ पश्चात हत्या में प्रयुक्त डंडा एवं घटना समय पहले कपड़े की बरामदगी कर जप्ती किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के सतत पर्यवेक्षण पर आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी एवं महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अमृत मिंज, आरक्षक किशोर राठौर, राजेंद्र राठिया, संतराम पटेल, पुष्पेंद्र सिदार, एलेक्सिस एक्का और कमलेश राठिया की अहम भूमिका रही है ।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment