---Advertisement---

सामूहिक श्रमदान से चमका ग्राम झिमकी का तालाब .. स्वच्छता व जल संरक्षण का दिया संदेश

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2749089

डेस्क खबर खुलेआम

पत्थलगांव – शासन-प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत झिमकी में सरपंच तोपेश्वर पैंकरा एवं उपसरपंच रुद्रो राम यादव के नेतृत्व में गांव के सार्वजनिक तालाब की सामूहिक रूप से ग्रामीणों ने श्रमदान के माध्यम से व्यापक साफ-सफाई की गई। इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तालाब से गंदगी, कचरा तथा छोटे छोटे जल वनस्पति – झाड़-झंखाड़ निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया।

2749090

ग्रामीणों ने एकजुट होकर तालाब की स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान सरपंच तोपेश्वर पैंकरा ने कहा कि तालाब गांव की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं उपसरपंच रुद्रो राम यादव ने ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक श्रमदान से न केवल स्वच्छता बढ़ती है, बल्कि सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।अभियान के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर लाल सायं पैंकरा, जय सिंह यादव, सुरेश कुमार पैंकरा, नर्सिंग कोरवा (पंच), उत्तम पैंकरा, संदीप यादव, संजय यादव, संतोष यादव, समत सायं पैंकरा, श्रीमती चंद्रकला पैंकरा (पंच), श्रीमती सुखमनी पैंकरा, श्रीमती चम्पा बाई, श्रीमती माटो बाई, श्रीमती बालमति पैंकरा, श्रीमती उमा पैंकरा सहित लगभग 50 से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment