---Advertisement---

नाबालिग युवक ने शादी का झाँसा देकर युवती से … इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो साझा करने वाला युवक गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1679318

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता रायगढ़ / प्रदीप धोबा तमनार

रायगढ़, 09 जनवरी इंस्टाग्राम पर एक स्थानीय युवती की आपत्तिजनक फोटो साझा करने और अभद्र टिप्पणियां करने की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई साइबर अपराधों के प्रति पुसौर पुलिस की संवेदनशीलता और कठोर रुख को दर्शाती है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती द्वारा पूर्व में दिनांक 25 अगस्त 2025 को एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध स्थापित करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुसौर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 232/2025 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था।

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद दिनांक 26 नवंबर 2025 को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील टिप्पणियां करने लगा तथा आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी द्वारा युवती के निजी इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें साझा की गईं, जिससे युवती मानसिक रूप से अत्यधिक प्रताड़ित हुई। घटना से आहत होकर युवती ने अगले ही दिन 27 नवंबर 2025 को थाना पुसौर में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

Screenshot 2026 01 07 14 37 39 92 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

युवती के आवेदन पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 316/2025 धारा 75(2), 75(3), 79 भारतीय न्याय संहिता एवं 66 आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुसौर रामकिंकर यादव द्वारा आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया जो फरार था जिसे कल सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में त्वरित विवेचना करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment