---Advertisement---

सालिक साय की उपस्थिति में स्व. शशि प्रसाद मेमोरियल हेल्थ क्लिनिक का शुभारंभ

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2329952

डेस्क खबर खुलेआम

कांसाबेल। क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कांसाबेल में स्व. शशि प्रसाद मेमोरियल हेल्थ क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, अरविंद गुप्ता, भूषण वैष्णव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।जानकारी के अनुसार इस क्लिनिक का संचालन डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता (MBBS, M.S. ENT) द्वारा किया जाएगा। डॉ. गुप्ता यहां जनरल फिजिशियन एवं नाक-कान-गला (ENT) रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। क्लिनिक के प्रारंभ होने से कांसाबेल तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब सामान्य बीमारियों के साथ-साथ नाक, कान और गले से संबंधित रोगों के उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने क्लिनिक के शुभारंभ को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होना समय की आवश्यकता है।

2279940

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी और स्थानीय स्तर पर इलाज मिलने से लोगों का समय व खर्च दोनों की बचत होगी। उन्होंने क्लिनिक के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं। क्लिनिक स्टेट बैंक के बगल में, चर्च रोड, कांसाबेल में स्थापित किया गया है, जहां मरीजों को बेहतर परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती निर्मला गुप्ता एवं डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में क्लिनिक संचालक की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, नागरिकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

2278828
Screenshot 2026 02 27 09 47 44 19 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment