---Advertisement---

13 साल की बच्ची से हैवानियत .. 9 आरोपी हिरासत में .. पैसे देकर मामला दबाने की कोशिश हुई नाकाम

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2196361

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

दिनांक 20.02.26 को थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी 35 वर्षीय भतीजी व 13 वर्षीय बेटी, जो कि थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ही एक ग्राम में प्रार्थी की दीदी के यहां, मेहमानी में गए हुए थे, जो कि दिनांक 17.02.26 को मेहमानी से वापस थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत अपने गृह ग्राम में वापस लौट रहे थे, इसी दौरान शाम को रास्ते में एक चौक के पास नौ लड़कों के द्वारा प्रार्थी की भतीजी व नाबालिक बेटी के साथ छेड़ छाड़ की गई, जिससे भयभीत होकर प्रार्थी की भतीजी भाग कर घर आ गई, व प्रार्थी को घटना के संबंध में बतायीं, जिस पर प्रार्थी अपनी भतीजी को लेकर घटना स्थल पर गया, प्रार्थी द्वारा अपनी लड़की को आवाज देने व प्रार्थी व उसकी भतीजी को आता देख , आरोपीगण घटना स्थल से भाग गए, तत्पश्चात प्रार्थी के द्वारा घटना स्थल से अपनी 13 वर्षीय नाबालिक बेटी को लेकर घर लाया गया।

2186742

उक्त घटना के दो दिवस पश्चात प्रार्थी की नाबालिक बेटी ने बताया कि उक्त घटना दिनांक को एक आरोपी के द्वारा प्रार्थी की नाबालिक बेटी को कुछ दूरी पर लेकर, उसके मना करने के बावजूद जबरन जमीन पर पटक कर दुष्कर्म किया गया है, अन्य आरोपी दूरी पर खड़े होकर घटना को देख रहे थे। जब गांव वालों को उक्त घटना के संबंध में पता चला, तब आरोपियों के द्वारा प्रार्थी को पैसा देकर, मामले को दबाने की बात कहते हुए, थाना नहीं जाने व जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल थाना नारायणपुर में आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा 137,87,96,64,65(1),70(1), 70(2)127(2),व351(2) तथा 5,6, पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। व पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।चूंकि मामला नाबालिक बालिका से दुष्कर्म से संबंधित था, अतः मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा आरोपियों के धर पकड़ हेतु चार टीम गठित की गई थी, टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए मामले से जुड़े 09 आरोपियों , जिसमें एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक भी है को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार कर लिया गया है व बालिग आरोपियों विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है तथा विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के मामले में 09 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा। बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है, ऐसे मामलों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।हेडलाइन के साथ लयब्ध समाचार बनाकर दें

Screenshot 2026 02 21 08 07 43 25 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

नाम आरोपी क्रमशः – मुख्य आरोपी -01. नीरज लकड़ा उम्र 23 वर्ष.02. 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक

सहयोगी क्रमशः*03. समीर मिंज उम्र 28 वर्ष 4. तेलेस्फोर मिंज उम्र 40 वर्ष 5. आनंद मिंज 38वर्ष 6. रितेश कुमार टोप्पो उम्र 29 वर्ष 7. सुनीत तिर्की उम्र 30 वर्ष 8. अविनाश तिर्की उम्र 25 वर्ष 9. सत्या मिंज उम्र 24 वर्ष

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment