---Advertisement---

अवैध धान परिवहन करते 2 ट्रैक्टर – पिकअप से 123 क्विंटल धान जब्त

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1737014

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर | 14 जनवरी 2026 अवैध धान परिवहन के खिलाफ जशपुर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत गत दो दिनों के भीतर पुलिस ने दो बिना नंबर ट्रैक्टर एवं एक पिकअप वाहन से कुल 306 बोरी में 123 क्विंटल धान जब्त कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा है। पहला मामला दिनांक 13 जनवरी 2026 का है। दोपहर करीब 12:15 बजे चौकी दोकड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुजीबहार से बगिया की ओर दो संदिग्ध बिना नंबर ट्रैक्टरों में भारी मात्रा में धान ले जाया जा रहा है।

1736710

सुचना पर पुलिस ने सुजीबहार के पास दोनों ट्रैक्टरों को रोककर तलाशी ली। जांच में प्रत्येक ट्रैक्टर में 125-125 बोरी, कुल 250 बोरी धान लोड पाया गया। पूछताछ में ट्रैक्टर चालकों ने अपना नाम यमन बेहरा (24 वर्ष) एवं मुनेश्वर राम (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम बगिया, बताया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उक्त धान बगिया क्षेत्र स्थित वेदांश राइस मिल से लोड कर चोंगरीबहार धान उपार्जन केंद्र ले जाया जा रहा था, जहां अन्य किसानों के टोकन पर उसे खपाने की तैयारी थी।

Screenshot 2026 01 07 13 56 19 89 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

पुलिस ने मौके पर ही दोनों ट्रैक्टर सहित 250 बोरी धान जब्त कर जिला प्रशासन को सौंप दिया।इसके पश्चात जिला प्रशासन द्वारा वेदांश राइस मिल की जांच की गई, जहां संचालक अथवा उनका कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं मिला। फोन पर संपर्क करने का प्रयास भी असफल रहा। जांच के दौरान मिल में धान भंडारण में अनियमितता पाए जाने पर राइस मिल को सील कर दिया गया।

1736769

दूसरा मामला दिनांक 14 जनवरी 2026 की तड़के करीब 3:00 बजे सामने आया। मुखबिर की सूचना पर चौकी दोकड़ा पुलिस ने चोंगरीबहार–तीतरमारा मार्ग पर घेराबंदी कर झारखंड से अवैध रूप से धान ला रही एक पिकअप वाहन (क्रमांक JH-FB-3748) को पकड़ा। तलाशी में पिकअप से 56 बोरी में कुल 29 क्विंटल धान बरामद किया गया।पिकअप चालक ने अपना नाम जगरनाथ यादव (42 वर्ष), निवासी कुरडेग, जिला सिमडेगा (झारखंड) बताया और धान को झारखंड से कांसाबेल ले जाना स्वीकार किया। धान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने पिकअप वाहन सहित धान को जब्त कर जिला प्रशासन को सौंप दिया। इस प्रकार चौकी दोकड़ा पुलिस ने मात्र दो दिनों में दो ट्रैक्टर व एक पिकअप से कुल 306 बोरी में 123 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment