---Advertisement---

बंजारी मंदिर के पास 16 नग अवैध गैस सिलेंडर के साथ युवक गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2519769

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर संग्रह करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 16 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 64 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना खमतराई को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि बंजारी मंदिर के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजय साव (30 वर्ष) निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, रावाभाठा रायपुर बताया। पुलिस द्वारा गैस सिलेंडरों के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 16 नग इंडियन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में इस्तगासा क्रमांक 03/26, धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी खाद्य विभाग को भी पत्राचार के माध्यम से भेजने की बात कही है, ताकि आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

2472208
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment