---Advertisement---

पति ने धारदार हथियार से पत्नी को उतारा मौत के घाट .. आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2353188 1

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

दिनांक 06.03.26 को प्रार्थी जूलियस तिर्की उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम ग्राम पुटली, थाना तपकरा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, दिनांक 06.03.26 कीरात्रि करीबन 02.30 बजे, प्रार्थी का बड़ा भाई आरोपी जेरोम तिर्की के द्वारा प्रार्थी को उसके घर आकर बताया कि वह अपनी पत्नी मृतिका अलकिसलिया तिर्की, उम्र 53 वर्ष, की हत्या कर दिया है, जिस पर प्रार्थी अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जाकर, जब आरोपी जेरोम तिर्की के घर में जाकर देखा तो पाया कि, जेरोम तिर्की की पत्नी मृत हालत में बिस्तर पर पड़ी हुई थी, जिसके गले में धारदार हथियार से मारने का गहरा घाव था, व गले से खून निकल रहा था, आरोपी ने प्रार्थी को बताया कि उसने अपनी पत्नी मृतिका अलकिसलिया तिर्की की चरित्र पर संदेह करते हुए, वाद विवाद के दौरान, घर में रखे धारदार हथियार दौली से अपनी पत्नी के गले में वार कर उसकी हत्या कर दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना तपकरा में प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी जेरोम तिर्की के विरुद्ध हत्या के लिए, बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, घटना स्थल पर रवाना हुआ गया, घटना स्थल के निरीक्षण व शव की पंचनामा की कार्यवाही करते हुए, मृतिका के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया है,। पुलिस के द्वारा आरोपी पति जेरोम तिर्की को हिरासत में लेते हुए, उसके द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

2352307
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment