---Advertisement---

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक सवार दंपति .. मां व 6 माह की मासूम की मौके पर दर्दनाक मौत .. पति घायल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2155149

डेस्क खबर खुलेआम

मस्तूरी, 18 फरवरी। बुधवार सुबह एक हृदय विदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां और उसकी छह माह की मासूम बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं बोड़सरा निवासी अशोक यादव अपनी पत्नी शिवरात्रि यादव और छह माह की बेटी कनिका यादव के साथ बुधवार सुबह घर लौट रहे थे। सुबह लगभग 8:45 बजे के आसपास मस्तूरी थाना अंतर्गत स्टेट बैंक के सामने जयरामनगर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG 08 W 1435 ने उनकी बाइक होंडा सीबी साइन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में मां और मासूम बेटी आ गईं। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पति अशोक यादव किसी तरह बच गया, लेकिन उसकी आंखों के सामने पत्नी और मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस दल घटनास्थल पहुंचा, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment