---Advertisement---

बरातियों से मारपीट पड़ी महंगी , चार आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20250501 124103

डेस्क खबर खुलेआम

30 अप्रैल जूटमिल थाना क्षेत्र के पटेलपाली तिराहा में 20 अप्रैल की रात उस समय सनसनी फैल गई जब बरगढ़ से लौट रही एक बारात बस को कुछ युवकों ने बीच सड़क पर रोककर बस सवार युवकों से मारपीट की। मामले में जूटमिल थाना में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकू, तलवारनुमा कत्ता और डंडा बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धांगरडीपा निवासी साहिल यादव (19 साल) ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 अप्रैल की सुबह वह अपने मोहल्ले के रविंद्र यादव की बारात के साथ बस क्रमांक CG 13 AK 7466 से रायगढ़ से बरगढ़, उड़ीसा गया था। बरात में बावलीकुंआ रायगढ़ निवासी दुर्गेश महंत, हरीश यादव और आशीष निषाद भी शामिल थे। बारात के दौरान बरगढ़ में साहिल यादव और उक्त युवकों के बीच कहासुनी हुई थी, जो वहीं आपसी समझौते से सुलझा दी गई थी। मगर इसी विवाद को लेकर जब बारात रायगढ़ लौट रही थी, तो रात करीब 8 बजे पटेलपाली तिराहा में दुर्गेश महंत, हरीश यादव, आशीष निषाद और सुयश पांडेय ने हाईवे पर बस को रोक लिया। चारों आरोपियों ने चाकू और तलवार जैसे हथियार दिखाकर साहिल यादव को गालियां दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने लाठी-डंडों से साहिल के साथ-साथ बस में सवार प्रकाश बरेठ, प्रभात यादव और राधेमोहन यादव से भी मारपीट की । पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए अपराध क्रमांक 137/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 115(2), 126(2), 324(4), 3(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव व उनकी टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने अपराध को स्वीकारते हुए हथियार छुपाए स्थान की जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर एक धारदार चाकूनुमा कत्ता, एक पुराना लोहे का हथियार और डंडा बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment